नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की ऑनलाइन फर्म वेकफिट नाम की कम्पनी आपको 9 घंटे सोने के एक लाख रुपये देगी, लेकिन यहां कंपनी की एक शर्त हैं, दरअसल, कंपनी उन्हीं को एक लाख रूपए देगी जो कंपनी द्वारा रखे गए मापदंडो पर खरे उतरेंगे|मसलन,कंपनी एक चयन प्रक्रिया रखेगी| जो इस चयन प्रक्रिया को क्रॉस कर लेगा, कम्पनी उन्ही को यह 9 घंटे सोने वाली जॉब देगी|कंपनी का यह भी कहना हैं कि यहां चयन सिर्फ उन्ही लोगों का होगा जो अपनी नींद को बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरूरी मानते हैं|
शर्तें लागू…….
जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें कंपनी की ओर से दिए गए गद्दे पर ही सोना होगा और हर रोज यह बताना होगा कि नींद कैसी आई| अच्छी या बुरी|चयनित लोगों को 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटे सोना होगा|कम्पनी सोने के तरीके को ट्रैक करेगी|जो लोग सोने जाएंगे उनकी नींद को रिकॉर्ड किया जाएगा|उनके सोने का पैटर्न भी नोटिस किया जाएगा|
कंपनी यह जॉब कैसी निकाली हैं….
कंपनी का कहना हैकि आजकल के लोगों की जिंदगी काफी दौड़ भाग में हैं|ज्यादा काम और तनाव की वजह से लोगों की नींद खराब हो रही है|इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है|बस इसे ही देखते हुए कंपनी यह जॉब लेकर आई है, जिससे लोगों को कुछ रिलीफ दिया जा सके|
कहां और कैसे करें अप्लाई?
अगर आप भी यह जॉब पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट https://www.wakefit.co/sleepintern/ पर जाएं और अप्लाई करें|