The Thinking Tree : जैसे इंसान जब दुःख या टेंशन में कुछ सोचता है उस वक्त उसका जैसा मुंह बना होता है एकदम मायूस सा, ठीक वैसे ही एक पेड़ का मुंह बन रखा है| पेड़ को ऐसे देखकर मानो ऐसा लगता है कि जैसे वह भी इंसान की तरह दुखी है टेंशन में है और इसलिए मायूस मुंह लिए बैठा है| आप जब खुद पेड़ को देखेंगे तो खुद दंग रह जायेंगे और आपको ऐसा प्रतीत होगा कि एक थकेहारे इंसान की तरह यह पेड़ गहरी सोच में डूबा हुआ है|
पर पेड़ कैसे सोच सकता है..
इंसान की तरह पेड़ कैसे सोच सकता है| क्या पेड़ के पास भी दिमाग होता है तो इस सवाल का जबाब तो यही होगा कि ना…| फिलहाल यह पेड़ इस रूप में कैसे ढला या तो कुदरत ही जाने| लेकिन पेड़ का यह आकार वाकई आश्चर्यचकित कर देने वाला है| ये पेड़ इटली में है और यह इस आकार में काफी सालों से है|
बतादें कि हिस्ट्री एंड स्टोरिज नाम के ट्विटर पेज पर इस पेड़ की तस्वीरें शेयर की गई हैं। ट्वीट के मुताबिक ये पेड़ इटली के Puglia में बताया गया है। इस पेड़ का नाम The Thinking Tree भी रखा गया है। इसका मतलब है एक ‘सोचने वाला पेड़”|
This, at least 2000 years old olive tree, is called "The Thinking Tree" by the locals. It is located in Puglia, in the South of Italy. pic.twitter.com/jhf5Uv51rH
— History And Stories (@TheFcts) January 5, 2021