द्वारका गोल्फ कोर्स में तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप
The discovery of bodies of three children at Dwarka Golf Course caused a stir.
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में चारदीवारी कूदकर प्रवेश करने व डूबकर मरने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के हवाले से तीन बच्चों के शव मिलने की बात सामने आ रही है। अभी मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आ आई है।
उधर, इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी का बयान भी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही बच्चों के मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।