लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक

लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक

The broadcast of the web series on Lawrence Bishnoi

The broadcast of the web series on Lawrence Bishnoi

नई दिल्ली। Zee5 ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष कहा कि गैंग्स्टर लाॅरेंस बिश्नोई पर बनाई गई उसकी एक डाॅक्यू-सीरीज 'लारेंस ऑफ पंजाब' के प्रसारण पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई है।

Zee5 ने यह जवाब इस सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर लाॅरेंस बिश्नोई ने याचिका दायर की है। 27 अप्रैल को यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली थी।

Zee5 ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें प्रसारण न करने की सलाह दी गई है। Zee5 के बयान काे रिकाॅर्ड पर लेते हुए न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी।

एक केस स्टडी के तौर पर बनाई गई है सीरीज

Zee5 के अनुसार इस सीरीज में एक अपराधी की पहचान से लेकर उसकी छात्र राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया प्रचार के माहौल में एक केस स्टडी के तौर पर पेश किया गया है।

लाॅरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की एक जेल में बंद है और उस पर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लेकर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि Zee5 को बिश्नोई पर बनी डाॅक्यू-सीरीज का प्रसारण न करने का निर्देश दे, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा हो सकता है।