नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की अब बस यादें ही यादें बची हैं।सुशान्त की बहनें सुशान्त के अनदेखे वीडियोज यादों के तौर पर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करने में जुटी पड़ी हैं।जहां हाल ही में सुशान्त की एक बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशान्त का एक वीडियो शेयर किया है।जिसमे वह एक ही समय में एक साथ दोनों हाथों से लिखते हुए और अपनी मिरर-राइटिंग की कला को प्रदर्शित करते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो के साथ श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन दिया है- दुर्लभ प्रतिभा .. मिरर-राइटिंग, दुनिया की 1 फीसदी से भी कम आबादी ऐसा करने में सक्षम है!!”
वीडियो जब आप देखेंगे तो उसमें आपको सुशान्त का चेहरा नहीं दिखेगा क्योंकि वीडियो को ऊंचे एंगल से शूट किया गया है जिसमे सुशान्त का चेहरा नीचे की तरफ है लिखने की ओर ध्यान में है।
इस वीडियो को जो देख रहा है वह सुशान्त की तारीफ में दो दिन शब्द जरूर लिख रहा है।एक ने लिखा-वह बेहद प्रतिभाशाली थे। काश वह वापस आ सकते।एक अन्य ने लिखा- उनके जैसे और लोगों की जरूरत है। ऐसी दुर्लभ क्षमता, वाकई वह जीनियस थे।”
हवाई जहाज भी उड़ा लेते थे…
Is this #claustrophobia?
You always wanted to fly and you did it and we all are proud of you 😊 pic.twitter.com/5gc2sgyaEK— Ankita lokhande (@anky1912) August 27, 2020
Dream 1/50
Learn to Fly. ✈️ #livingMyDreams #lovingMyDreams pic.twitter.com/TPvbPDWd99— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 26, 2019
गौरतलब है कि, सुशान्त सिंह राजपूत को 14 जून को उनके फ्लैट में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया था।CBI सुशान्त की मौत की जांच कर रही है।