पश्चिम बंगाल शपथ समारोह में राजस्थान की मजबूत मौजूदगी, कई बड़े नेता कोलकाता पहुंचे

पश्चिम बंगाल शपथ समारोह में राजस्थान की मजबूत मौजूदगी, कई बड़े नेता कोलकाता पहुंचे

Strong Presence of Rajasthan at West Bengal

Strong Presence of Rajasthan at West Bengal

Rajasthan News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है. शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के अगले सीएम होंगे. वह शनिवार, 09 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बंगाल के सीएम के शपथग्रहण समारोह में राजस्थान से कई बड़े बीजेपी नेता भी कोलकाता पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा समेत कई नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

कोलकाता पहुंची दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कोलकाता पहुंच चुकी हैं. वहीं, राजस्थान के कई अन्य नेता कोलकाता पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ भी कोलकाता पहुंचेंगे. राठौड़ ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर इलाके में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था. राजस्थान से कैलाश चौधरी, वासुदेव चावला, राजेश बाबेल और बिहारी लाल विश्नोई के भी कोलकाता जाने की जानकारी सामने आई है. 

राजस्थान के कई नेताओं ने बंगाल में जमीन पर किया काम

बता दें कि राजस्थान से केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार जैसे इलाकों में जनसंपर्क और बूथ स्तर तक पहुंचने वाली रणनीति पर काम किया. जिसके चलते 28 सीटों में से 27 पर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की. 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं और रोड शो का जिम्मा राजस्थान के राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने संभाला. इस दौरान अशोक परनामी ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. जिन जिलों में प्रधानमंत्री की सभाएं हुईं, वहां करीब 75 प्रतिशत सीटों पर भाजपा की जीत हुई.