मेहमानों के लिए बनाये तिब्बत की फेमस स्ट्रीट फ़ूड लाफिंग 

By: Rochita

june 29, 2025

 मूंग दाल को 5-6 घंटे भिगो दें और फिर पीस लें। इसे 4 कप पानी के साथ पकाएं जब तक एक गाढ़ा घोल न बन जाए।

अब इस घोल को छानकर ट्रे में डालें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में 1-2 घंटे रख दें। सेट हो जाने पर इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

 एक कटोरी में सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला और काली मिर्च मिलाएं।

इसमें लाल मिर्च का तड़का (चिली ऑयल) डालें। जेली के टुकड़ों को एक प्लेट में रखें।

 ऊपर से चटपटी सॉस डालें। हरा धनिया या पुदीना से गार्निश करें।

चाहें तो इसके ऊपर कुरकुरे सेव या मूंगफली भी डाल सकते हैं।

 जेली को ठंडा सर्व करें – यही इसकी खासियत है! तीखापन कम या ज़्यादा आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं।

 आप इसे रोल फॉर्म में भी पेश कर सकते हैं जेली को रोल कर के मसाला भरें और सर्व करें।

यह डिश चाय, ड्रिंक्स या स्टार्टर के रूप में सर्व की जा सकती है – मेहमानों को ज़रूर पसंद आएगी।