By: Rochita
june 10 , 2025
क्रश किए हुए बिस्किट में पिघला हुआ मक्खन मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को केक मोल्ड (या ग्लास कंटेनर) में दबा कर बेस बना लें।
. इसे फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें ताकि सेट हो जाए।
क्रीम चीज़ को स्मूद होने तक फेंट लें। इसमें फ्रेश क्रीम, कंडेन्स्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालें और अच्छे से मिक्स करें।
गर्म पानी में घोला हुआ जिलेटिन धीरे-धीरे मिक्स करें। इस मिश्रण को सेट हो चुके बिस्किट बेस पर डालें।
इसे 4-6 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर सेट होने दें। पैन में जामुन, चीनी और नींबू का रस डालें और मध्यम आँच पर पकाएं।
जामुन नरम हो जाएं तो मैश कर लें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
ठंडा होने पर इस टॉपिंग को सेट हुए चीज़केक पर फैलाएं। केक को फिर से 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर केक को काटें और परोसें।
जामुन सीज़न में ताजा जामुन का उपयोग करें, अन्यथा फ्रीज़ किए हुए पल्प का भी प्रयोग किया जा सकता है।