By: Rochita
may 28 , 2025
दही को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। दही गाढ़ा होना चाहिए, अगर पतला हो तो थोड़ा छलनी से छान लें या थोड़ा पानी न डालें।
खीरे को धोकर छोटे क्यूब्स में काट लें। टमाटर के बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काटें ताकि सलाद में ज्यादा पानी न आए।
गाजर को कद्दूकस करें या छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च, प्याज़, शिमला मिर्च और हरा धनिया–पुदीना भी बारीक काट लें।
एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही डालें। उसमें खीरा, टमाटर, गाजर, मकई के दाने, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज़ डालें।
नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। नींबू का रस डालकर हल्का मिक्स करें।
एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में सबसे पहले राई डालें। जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें।
कुछ सेकंड के लिए तड़का भूनें ताकि तेल में सारे मसाले अच्छी खुशबू छोड़ें। ध्यान रहे कि करी पत्ते जलें नहीं।
तुरंत गरम तड़का को दही और सब्ज़ियों के मिश्रण पर डालें। हल्के हाथ से सलाद को मिलाएं ताकि दही न फटे।
सलाद को फ्रीज में 15-20 मिनट ठंडा करें ताकि फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाएं। ठंडा दही तड़का सलाद गर्मियों में खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।