By: Rochita
july 29, 2025
एक बड़े बाउल में बेसन लें। उसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक, जीरा डालें।
अब इसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें (पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला)।
घोल को 5–10 मिनट ढककर रख दें। नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गरम करें। थोड़ा सा तेल लगाकर फैला लें।
एक करछी घोल लेकर तवे पर डालें और चम्मच से हल्का गोल फैला दें। मध्यम आंच पर पकने दें। ऊपर थोड़ा सा तेल चारों ओर डालें।
1-2 मिनट बाद जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलट दें।
दूसरी तरफ भी पकाएं जब तक दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
गरमागरम बेसन चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसें।