घर पर मेहमानो के लिए ऐसे बनाये सोया मंचूरियन 

By: Rochita

june 11 , 2025

सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट भिगो दें। फिर उसे निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें।

मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च का एक गाढ़ा घोल बनाएं।

सोया चंक्स को इस बैटर में लपेटें और गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। पेपर टॉवल पर निकालें।

 एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। फिर प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर भूनें।

अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटो सॉस और विनेगर डालें। थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें।

 घोला हुआ कॉर्नफ्लोर डालें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए। अब तले हुए सोया चंक्स इस ग्रेवी में डालें और 2-3 मिनट पकाएं ताकि चंक्स सॉस सोख लें।

 हरे प्याज़ से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें। इसे फ्राइड राइस या हक्का नूडल्स के साथ परोसें।

 चाहें तो इसे ड्राय स्टाइल भी बना सकते हैं, कम पानी डालकर।