By: Rochita
june 29 , 2025
बिस्किट को मिक्सर या बेलन से बारीक क्रश कर लें। इसमें पिघला हुआ मक्खन मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
एक चीज़केक टिन या केक मोल्ड में इसे दबाकर बिछाएं। फ्रिज में 20 मिनट के लिए रखें ताकि सेट हो जाए।
जिलेटिन को गर्म पानी में मिलाकर फुला लें। (अगर अगर-अगर है, तो उसे भी गर्म पानी में घोलें और कुछ मिनट उबालें)
क्रीम चीज़ को स्मूद होने तक फेंटें। इसमें पिसी चीनी, आम की प्यूरी और वेनिला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें गुनगुना जिलेटिन मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। व्हिपिंग क्रीम को हल्का और फूला हुआ होने तक बीट करें और फिर क्रीम चीज़ मिक्सचर में मिलाएं।
तैयार फिलिंग को बिस्किट बेस पर डालें और चम्मच से समतल करें।
ऊपर से आम की प्यूरी डालें। चाहें तो थोड़ा जिलेटिन मिलाकर इस पर चमकदार टॉपिंग बना सकते हैं।
चीज़केक को 6-8 घंटे या रात भर फ्रिज में रखें। ठंडा-ठंडा चीज़केक स्लाइस में काटें और पुदीना या आम के टुकड़ों से सजाकर परोसें।
अगर आपके पास क्रीम चीज़ नहीं है तो आप हैंग्ड कर्ड (जम कर रखा गया दही) का उपयोग भी कर सकते हैं।