पैरों के छाले ठीक करने के लिए अपनाये ये नुस्खे 

By: Rochita

june 9 , 2025

एलोवेरा एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी एक ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डालें, उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और ठंडा होने पर उसे छाले पर लगाएं। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

विच हैजल सके लिए विच हैजल की छाल के टुकड़ों को पानी में भिगोकर, सूती कपड़े या रूई से प्रभावित क्षेत्र को पोछें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से छाले ठीक हो सकते हैं।

सेंधा नमक एक बाल्टी गुनगुने पानी में 4 बड़े चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और 15-20 मिनट तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें। दिन में 2 बार यह प्रक्रिया अपनाएं।

टी-ट्री ऑयल टी-ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे छाले जल्दी ठीक हो सकते हैं।

अरंडी का तेल अरंडी का तेल त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और सुबह हल्के गर्म पानी से धो लें।

सेब का सिरका सेब का सिरका में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। रुई की मदद से इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बर्फ एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर प्रभावित क्षेत्र पर 10-15 मिनट तक लगाएं। यह प्रक्रिया दिन में 2-3 बार दोहराएं।

छालों को फोड़ने से बचें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।