By: Rochita
june 5, 2025
शरीर को ठंडक देती है गर्मियों में बढ़ते तापमान से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। लस्सी एक प्राकृतिक ठंडा पेय है जो शरीर का तापमान नियंत्रित करती है।
डिहाइड्रेशन से बचाव गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लस्सी पीने से हाइड्रेशन बना रहता है और थकावट नहीं होती।
पाचन तंत्र मजबूत करती है लस्सी में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज, गैस, व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखती है नमक वाली लस्सी शरीर में सोडियम, पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स की भरपाई करती है जो पसीने से निकल जाते हैं।
ऊर्जा का अच्छा स्रोत दही और पानी से बनी लस्सी शरीर को तुरंत एनर्जी देती है, जिससे आप गर्मियों में एक्टिव बने रहते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद मसाला लस्सी में काला नमक, जीरा जैसे तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं और हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
त्वचा के लिए लाभकारी लस्सी में मौजूद विटामिन B, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करते हैं।
तनाव और चिड़चिड़ापन कम करती है ठंडी लस्सी शरीर और मन को शांति देती है, जिससे गर्मी की वजह से होने वाला मूड स्विंग भी नियंत्रित रहता है।
दही से बनी लस्सी में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।