बरसात के मौसम में ब्रोकली का सूप पीने के फायदे 

By: Rochita

july 14 , 2025

इम्यूनिटी बढ़ाता है बरसात में वायरल संक्रमण आम होते हैं। ब्रोकली विटामिन C से भरपूर होती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।

सर्दी-खांसी से राहत गरम ब्रोकली सूप गले को आराम देता है और हल्की खांसी व जुकाम में राहत देता है।

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो संक्रमण और सूजन को कम करते हैं।

पाचन में सहायक बरसात में पाचन कमजोर हो जाता है। ब्रोकली में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

वजन घटाने में सहायक यह सूप लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद नमी भरे मौसम में स्किन पर दाने या मुंहासे हो सकते हैं। ब्रोकली में विटामिन A और K होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन करता है ब्रोकली लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

हड्डियों को मजबूत करता है  इसमें कैल्शियम और विटामिन K होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

ब्रोकली कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है और दिल की बीमारियों के खतरे को घटाती है।