By: Rochita
july 8 , 2025
एक बर्तन में पानी उबालें। नमक और थोड़ा तेल डालें। पास्ता डालें और 8-10 मिनट या पैकेज के निर्देश अनुसार उबालें।
उबालने के बाद छानकर साइड में रखें। लाल शिमला मिर्च को भून लें (गैस की सीधी आंच पर या तवे पर) जब तक छिलका काला न हो जाए।
ठंडा करके छिलका उतार लें। टमाटर को उबालकर छील लें।
अब भुनी हुई शिमला मिर्च, उबले टमाटर और लहसुन को ब्लेंडर में स्मूथ पेस्ट बना लें।
अब प्यूरी डालें और 5-6 मिनट तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ दे।अब इसमें नमक, काली मिर्च, चीली फ्लेक्स और हर्ब्स डालें।
क्रीमीनेस के लिए दूध या क्रीम डालें, और थोड़ा उबालें। ग्रेट किया हुआ चीज़ डालें और चलाएं।
उबला हुआ पास्ता सॉस में डालें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि सॉस पास्ता पर अच्छे से कोट हो जाए।
2-3 मिनट और पकाएं। गरमागरम पास्ता को प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ी चीज़, हर्ब्स और थोड़े चीली फ्लेक्स छिड़कें।
गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें। अगर चाहें तो इसमें बटर सॉटेड वेजिटेबल्स (जैसे ब्रोकली, ज़ूकिनी, मश्रूम) भी मिला सकते हैं।