गर्मियों में बनाये टेस्टी चॉकोबार आइसक्रीम 

By: Rochita

june 24, 2025

एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और वेनिला एसेंस मिलाएं।

अच्छी तरह मिक्स करें जब तक स्मूद बैटर जैसा न हो जाए। अब इसमें उबला और ठंडा किया गया दूध मिलाएं।

 मिक्सचर को अच्छे से फेंटें (आप मिक्सर भी इस्तेमाल कर सकते हैं)।

मिक्सचर को आइसक्रीम मोल्ड में डालें और हर मोल्ड में एक आइसक्रीम स्टिक लगाएं।

मोल्ड को फ्रीजर में 6-8 घंटे या ओवरनाइट के लिए जमने दें। डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक बाउल में डालें।

 उसमें नारियल का तेल मिलाएं और डबल बॉइलर या माइक्रोवेव में पिघलाएं।अच्छी तरह मिलाएं जब तक स्मूद चॉकलेट सॉस न बन जाए।

 फ्रिज से आइसक्रीम मोल्ड निकालें और 1-2 मिनट के लिए रखें ताकि आइसक्रीम आसानी से बाहर निकल जाए।

 जम चुकी आइसक्रीम को पिघली हुई चॉकलेट में डिप करें।चॉकलेट कोटिंग कुछ ही सेकंड में जम जाएगी।

आप चाहें तो ऊपर से क्रश्ड नट्स, चॉकलेट चिप्स या स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं।