नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली निकालने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव (Stone pelting on BJP workers) किया गया| जिसकी आलोचना भाजपा पार्टी ने जमकर की और ममता बनर्जी समेत उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लिया|
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने पथराव (Stone pelting on BJP workers) किया। ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे बदलाव चाहते हैं| बतादें कि इस रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी शामिल थे|
देखें पथराव….
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बीजेपी की रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। pic.twitter.com/kgAxA8psnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2021
इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने पथराव किया। ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे बदलाव चाहते हैं: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी https://t.co/tTfaYeXC8r pic.twitter.com/ftyI31mBQu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2021
ज्ञात रहे कि, शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं| शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उनकी मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे|
वहीँ इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को निशाना पे लेते हुए कहा था कि आज कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। दीदी कहती हैं भाजपा दल-बदल कराती है। दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था?