CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर फंसा पेंच: राहुल गांधी की असहमति के बाद टला फैसला, प्रवीण सूद को मिला 1 साल का सेवा विस्तार!

CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर फंसा पेंच: राहुल गांधी की असहमति के बाद टला फैसला, प्रवीण सूद को मिला 1 साल का सेवा विस्तार!

Stalemate over CBI Director Appointment

Stalemate over CBI Director Appointment

नई दिल्ली। Stalemate over CBI Director Appointment, केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पैनल में शामिल हैं। उन्होंने विकल्प के तौर पर दिए गए किसी भी अधिकारी के नाम पर सहमति नहीं दी। अंतत: सरकार को प्रवीण सूद को एक साल का और कार्यकाल विस्तार देना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, सरकार के नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने 1986 बैच के आईपीएस प्रवीण सूद को 24 मई 2026 के बाद एक वर्ष के लिए सीबीआई निदेशक के पद पर बने रहने की मंजूरी दे दी है। यह आदेश बुधवार रात को जारी किया गया। प्रवीण सूद का वर्तमान कार्यकाल 24 मई 2026 को समाप्त हो रहा था। अब उनका कार्यकाल 24 मई 2027 तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लिया है। प्रवीण सूद अगस्त 2021 से सीबीआई निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।