सफीदों (अभिषेक दीवान)। नगर के रामलीला मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एसडीएम मनदीप कुमार रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में सफीदों खंड की महिलाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लेते खेलों का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि मानव-जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां और तनाव है। लोग विभिन्न प्रकार की चिंताओं से घिरे रहते हैं।
खेलकूद हमें इन परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त रखते हैं। खेलकूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन को बहुत गंभीर और तनावयुक्त नहीं बनाना चाहिए और खेलों में बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिए। खेलकूद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
कार्यक्रम के अंत में विजेता महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रोग्राम अधिकारी ऊषा मुआल, सीडीपीओ नीना कपूर, लेखाधिकारी कमलेश नैन व लिपिक दीपक यादव के अलावा आंगनवाडी वर्कर व सुपरवाईजर मौजूद थीं।