उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, अगले तीन दिन और भारी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, अगले तीन दिन और भारी

Severe heat wave wreaks havoc in North India

Severe heat wave wreaks havoc in North India

  • आज से शुक्रवार तक हालात और बिगड़ने के आसार

  • दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में 19 भारत के, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा

  • भारत की तपिश का असर पड़ोसी नेपाल तक, लुंबिनी भी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल

नई दिल्ली। Severe heat wave wreaks havoc in North India, उत्तर भारत के राज्यों में आज भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके लिए भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब आदि मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके 42°C से 44°C तक पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा में पड़ेगी भीषण गर्मी

हरियाणा में लू के साथ-साथ 'गर्म रातों' की स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

पंजाब में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप के कारण लू चलने के आसार हैं। इसके विपरीत, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 23 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

पहाड़ों पर हो सकती है बारिश

इससे आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल, मैदानी इलाकों के निवासियों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में हीटवेव परेशान करेगी।

भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में

भारत इस समय भीषण गर्मी की ऐसी चपेट में है, जो न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक्यूआई.इन के ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से 19 शहर भारत के हैं। यह स्थिति अपने आप में बेहद गंभीर संकेत देती है कि इस बार गर्मी ने सामान्य सीमाओं को पार कर दिया है।

मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि 22 से 24 अप्रैल के बीच लू की स्थिति बनी रहेगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश में हिटवेव का अलर्ट

विज्ञानी मानकों के अनुसार जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है, तभी हीटवेव घोषित की जाती है, लेकिन इस बार कई शहर इस सीमा से काफी आगे निकल चुके हैं। बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश में बुधवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इस समय बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस सूची में सिर्फ एक विदेशी शहर नेपाल का लुंबिनी शामिल है, बाकी सभी भारतीय शहर हैं। यह साफ संकेत देता है कि भारत इस समय वैश्विक गर्मी के केंद्र में खड़ा है।

आखिर क्यों भड़क रही है इतनी भयानक गर्मी

इस असामान्य गर्मी के पीछे कई बड़े कारण एक साथ काम कर रहे हैं। सबसे बड़ा कारण है अप्रैल के महीने में जमीन पर पड़ने वाली तेज धूप, जो सतह को तेजी से गर्म कर रही है। आमतौर पर अप्रैल को प्री-मानसून हीट पीरियड माना जाता है, लेकिन इस बार साफ आसमान के कारण सूरज की किरणें बिना किसी रुकावट के सीधे धरती को गर्म कर रही हैं, जिससे तापमान में तेज उछाल आ रहा है।