सम्राट चौधरी ने दी बधाई, कहा- बंगाल में शुरू होगा विकास का नया दौर
Samrat Chaudhary extends congratulations, states
पटना।Suvendu Adhikari Takes Oath as West Bengal CM पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए बड़ा संदेश दिया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
बंगाल में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री
शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम Bengal के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका अभिवादन किया। इस तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा बटोरी।
राजभवन में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री समेत छह मंत्रियों को शपथ दिलाई।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
नई सरकार में भाजपा के कई बड़े चेहरों को जगह मिली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
भाजपा नेतृत्व ने इसे बंगाल की राजनीति में “ऐतिहासिक बदलाव” बताया।
शपथ समारोह में शक्ति प्रदर्शन
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA और भाजपा शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद पीएम मोदी ने भाजपा के 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का मंच पर सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य समारोह का सबसे भावुक पल माना गया।
शेख हसीना के संदेश ने बढ़ाई सियासी हलचल
इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी सुवेंदु अधिकारी को जीत और मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
शेख हसीना का यह संदेश इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि वह फिलहाल भारत में रह रही हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे बंगाल और बांग्लादेश की राजनीति के लिहाज से अहम संकेत मान रहे हैं।