Sadhu Maharaj Dance: सोशल मीडिया, एक ऐसा पब्लिक प्लेटर्फार्म है जिसपर जिसका जो मन चाहे डालता रहता है| आयेदिन इस प्लेटफार्म पर कुछ न कुछ वायरल होते हुए देखा जाता है| जहां वायरल के इसी क्रम में अब एक साधु महाराज का डांस बड़ा वायरल हो रहा है| साधु महाराज गिटार की धुन पर बड़े मग्न होकर डांस कर रहे हैं| साधु महाराज के डांस (Sadhu Maharaj Dance) स्टेप बेहद अलग हैं पर बढ़िया हैं|
ये भी पढ़ें- साल 2021 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, बरसेगा आपदाओं का कहर, ड्रैगन दुनिया पर कर लेगा कब्जा
दरअसल, साधु लोगों को लोग बेहद गंभीर समझते हैं क्योंकि इनकी छवि बेहद शांत रहने के बनी हुई है|जहां ऐसे में इन साधु महाराज को डांस करते हुए देखना लोगों को दंग रहने के साथ उन्हें आनंदित कर रहा है| डांस में साधु महाराज की मासूमियत और सादगी भी खूब झलक रही है जो कि लोगों को उनके डांस को देखने पर मजबूर कर रही है| लोग साधु महाराज का डांस वीडियो खुद तो देख ही रहे हैं साथ ही आगे भी शेयर कर रहे हैं|
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक विदेशी युवक सड़क किनारे खड़े होकर गिटार बजा रहा है|जहां साधु महाराज उसी के गिटार बजाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं| पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर डांस का आनंद उठा रहे हैं।यह वीडियो राजस्थान के पुष्कर का बताया जा रहा है।
Sadhu maharaj rocks!!! 👌🕺 pic.twitter.com/Lm3FZnxfsY
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) January 5, 2021