मेष: वाहन के सुखद योग हैं। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दिन पिछले कार्य में प्रगतिकारक योग बनाएगा। योजना सफल होगी।
वृष :सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
मिथुन :संघर्ष के कारण आपका अनुमान ठीक नहीं निकलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। आर्थिक हानि का योग है। व्यर्थ समय नष्ट न करें।
कर्क :विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे। विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता आवश्यक।
सिंह :संतुलन की मन:स्थिति आपके पारिवारिक जीवन में सफलता प्रदान करेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आलस्य एवं प्रमाद से दूर रहें।
कन्या :राजकीय क्षेत्र में परिवर्तन से अनुकूलता बनेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। व्ययकारी योग बनेंगे।
तुला: परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दुव्र्यसनों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
धनु : आय से अधिक व्यय नहीं करें। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। आवेश पर काबू रखें।
मकर :आपके निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कुम्भ :प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।
मीन :नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं होंगे। फिजूल बातें को नजरअंदाज करें।