Raghav Chadha: पंजाब CM से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिल लेंगे; सेम दिन ही सुबह इतने बजे मुलाकात का समय मिला

पंजाब CM से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिल लेंगे; सेम दिन ही सुबह इतने बजे मुलाकात का समय मिला, भगवंत मान दोपहर में मिलेंगे

Raghav Chadha Will Met President Before Punjab CM Bhagwant Mann

Raghav Chadha Will Met President Before Punjab CM Bhagwant Mann

Raghav Chadha President Meeting: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने जा रहे हैं। यह मुलाकात AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के मामले पर होनी है। लेकिन अब पूरे मामले में बड़ा ट्विस्ट ये है की पंजाब सीएम भगवंत मान से पहले राघव चड्ढा की मुलाकात राष्ट्रपति से होने जा रही है। कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई को उजागर करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा था, ताकि वह पंजाब सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और उन सांसदों के खिलाफ की जा रही लक्षित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा सके, जिन्होंने हाल ही में AAP छोड़कर BJP में विलय कर लिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने सांसद राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को 5 मई को सुबह 10:40 बजे मिलने का समय दिया है।

CM भगवंत मान को दोपहर 12 बजे समय

इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए 5 मई को ही दोपहर 12 बजे का समय मिला है। हाल ही में सीएम मान ने एक प्रेस वार्ता में इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। 5 मई को दोपहर 12 बजे उन्हें मुलाकात करने का समय दिया गया है। सीएम मान ने यह भी कहा कि वह दिल्ली जाकर जरूर राष्ट्रपति से मिलेंगे। हालांकि उन्होंने मुलाकात की वजह को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं की थी।

आपको बता दें कि सीएम मान राष्ट्रपति से मिलकर आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 राज्यसभा सांसदों के संबंध में राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे। वे BJP में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाए जाने के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। इधर मुलाक़ात के इस सिलसिले में राजनीतिक हलचल तब और तेज हो गई है, जब सेम दिन ही आगे-पीछे दोनों नेताओं को मिलने का समय दिया गया है और खासकर जब सीएम भगवंत मान से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि आम आदमी पार्टी के 7 सांसद 24 अप्रैल को AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। जिनमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद हैं और 1 दिल्ली से। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने दिल्ली भाजपा कार्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

राज्यसभा में मजबूत हुई बीजेपी

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के शामिल होने से बीजेपी राज्यसभा में संख्या बल के हिसाब से और मजबूत हो गई है. AAP छोड़कर आए 7 सांसद भाजपा में विलय हो गए हैं। हाल ही में राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इसे मंजूरी दे दी थी और इन सातों सांसदों को राज्यसभा में अब बीजेपी सांसदों की लिस्ट में लिस्टेड कर दिया गया था। राज्यसभा से जारी नई लिस्ट में बीजेपी के कुल 113 सांसद शामिल किए गए हैं।

राघव चड्ढा