पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों सहित सब-इंस्पेक्टर को मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Mukhyamantri Rakshak Padak Award

Mukhyamantri Rakshak Padak Award

पंजाब पुलिस के 11 अधिकारियों में से पांच पीपीएस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा
डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत और पंजाब सरकार का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, 25 जनवरी: Mukhyamantri Rakshak Padak Award: पंजाब सरकार की सिफारिशों पर पंजाब के राज्यपाल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस-2023(Republic Day-2023) के अवसर पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार(Mukhyamantri Rakshak Padak award) और कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की।

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार के लिए एसएचओ पुलिस स्टेशन कोटभाई श्री मुक्तसर साहिब एसआई रमन कुमार, एएसआई हरपिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल हरिंदर सिंह सहित चार अधिकारियों के नामों की घोषणा की।

इसी तरह, एआईजी फ्लाइंग स्क्वॉड विजिलेंस ब्यूरो पंजाब मनमोहन सिंह, एआईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन पंजाब गुरजोत सिंह कलेर, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो सलामूदीन, डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज अजय कुमार और डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख सहित पांच पीपीएस अधिकारी उन 11 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं जिन्हें कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चयनित किया गया है। बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, इंस्पेक्टर विवेक चंदर, इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, एसआई जुझार सिंह, एएसआई दविंदर सिंह और एएसआई भाग सिंह शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिस बल को अधिक समर्पित भावना एवं समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पढ़ें:

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा प्लाट की अलॉटमैंट से सम्बन्धित सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए गमाडा का अस्टेट अफ़सर गिरफ़्तार

पंजाब में AAP विधायक का इस्तीफा: कुंवर विजय प्रताप सिंह ने यह पद छोड़ा, नाराजगी के बाद फैसला, पूरा मसला पढ़िए

पंजाब में IAS और PCS अफसरों का तबादला: यहां देखिए पूरी लिस्ट, अब किसके पास क्या विभाग?