चंडीगढ़: पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार यानि आज शहर में स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर जमा होकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया|पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ बल प्रयोग किए जाने के लिए माफी मांगने की मांग कर रहे थे|वहीँ, पुलिस ने इन पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को CM आवास के बाहर से तितर-बितर करने के लिए इनपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया|लेकिन जब ये फिर भी अपने प्रदर्शन से पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया|
Chandigarh: Police detain Punjab Youth Congress workers who had gheraoed Haryana CM Manohar Lal Khattar's residence, demanding an apology from him for alleged use of force against protesting farmers. https://t.co/Cti64Endr6 pic.twitter.com/yM86J8YZIK
— ANI (@ANI) December 2, 2020

देखें वीडियो…..
#WATCH चंडीगढ़: सीएम एमएल खट्टर के आवास पर घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
कार्यकर्ताओं की मांग है कि मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित रूप से बल प्रयोग किए जाने के लिए किसानों से माफी मांगे। pic.twitter.com/OujjgBeZ0V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2020