बिहार में सियासी हलचल तेज, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी

बिहार में सियासी हलचल तेज, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी

Political activity intensifies in Bihar

Political activity intensifies in Bihar

पटना। बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं।


दिल्ली में अहम बैठकों का दौर

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पहुंचकर सीएम अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं से भी चर्चा की संभावना है, जिसमें नई कैबिनेट के स्वरूप पर मंथन होगा।

कैबिनेट विस्तार पर लग सकती है मुहर

बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश से मुलाकात

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। माना जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई होगी।

'15-15 फॉर्मूला' पर बन सकती है सहमति

सूत्रों की मानें तो नई कैबिनेट में जदयू और भाजपा के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है। हालांकि कुछ पद खाली रखे जाने की भी संभावना जताई जा रही है, ताकि भविष्य में संतुलन बनाया जा सके।


सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

एलजेपी (आर), हम और आरएलएम जैसे सहयोगी दलों को भी नई कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। इससे गठबंधन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।

नामों को लेकर तेज हुई चर्चाएं

जदयू और भाजपा दोनों खेमों में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा तेज है। जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों के मिश्रण के आधार पर सूची तैयार की जा रही है।

6 मई पर टिकी सबकी नजर

अब सबकी निगाहें 6 मई पर टिकी हैं, जब यह साफ हो सकता है कि सम्राट चौधरी की नई टीम में किन नेताओं को मौका मिलता है। दिल्ली दौरा इस पूरी कवायद का निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।