रायपुर में महिला अधिकारी को अश्लील संदेश: सेक्स की डिमांड और नग्न फोटो भेजने वाला आरोपी रडार पर
Obscene Messages Sent to Female Officer in Raipur
रायपुर: Obscene Messages Sent to Female Officer in Raipur, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकारापारा थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला अधिकारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके फोन पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आ रहे हैं और सेक्स की डिमांड की जा रही है। इसके साथ ही महिला अधिकारी को कॉल करने वाले ने आपत्तिजनक फोटो भी भेजे हैं। महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
30 अप्रैल को आया था कॉल
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास 30 अप्रैल को अज्ञात नंबर से एक कॉल आया। सामने से एक युवक बात कर रहा था। उसने निजी जीवन के बारे में पूछताछ की उसके बाद उसने संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद महिला को 4 मई को उसी नंबर से युवक ने अपनी आपत्तिजनक फोटो भेजीं।
4 मई को महिला को भेजी आपत्तिजनक फोटो
महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि 4 मई की सुबह उस अज्ञात नंबर से लगातार कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज भेजे गए। आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया और सेक्स करने की डिमांड की। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- महिला अधिकारी से युवक ने की सेक्स की डिमांड
- मोबाइल पर भेजी अपनी आपत्तिजनक फोटो
- महिला अधिकारी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
- पुलिस ने कहा- जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल ने कहा कि महिला अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आपत्तिजनक फोटो आरोपी के द्वारा भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।