New Governors: बदल गए इन राज्यों के गवर्नर; LG भी बदले गए, लद्दाख LG कविंदर गुप्ता हिमाचल के नए राज्यपाल

एक रात में बदल गए इन राज्यों के गवर्नर; LG भी बदले गए, लद्दाख LG कविंदर गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल, दिल्ली किसे लगाया

New Governors Appointed in These States West Bengal Governor resigned

New Governors Appointed in These States West Bengal Governor resigned

New Governors Appointed: राष्ट्रपति ने देश के 7 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। साथ ही 2 केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी बदले गए हैं। पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार करते हुए तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। जबकि तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया गवर्नर लगाया गया है।

इसी तरह नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की जगह बिहार का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के गवर्नर की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर से बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई 2025 में ही लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया था।

तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए LG

राष्ट्रपति ने तरनजीत सिंह संधू को राजधानी दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया है। जबकि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। विनय कुमार सक्सेना लंबे समय तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। उन्होंने 26 मई 2022 को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इस बीच अरविंद केजरीवाल की सरकार रहते उनका टकराव भी देखने को मिला। फिलहाल अब वह लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर नई ज़िम्मेदारी संभालेंगे।