छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्ति: संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी अध्यक्ष
New Appointment in Chhattisgarh Mahila Congress
रायपुर: New Appointment in Chhattisgarh Mahila Congress, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी नियुक्ति की है। संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को यह लेटर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने जारी किया है। इस पद के लिए पहले से ही संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम की चर्चा थी। अंतिम मुहर संगीता सिन्हों के नाम पर लगी।
जारी लेटर में कहा गया है कि संगीता सिन्हा को स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें ही महिला कांग्रेस का स्थायी अध्यक्ष चुना जा सकता है।
भूपेश बघेल से की मुलाकात
संगीता सिन्हा ने सोमवार शाम पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने बधाई मिलने पर उन्हें बधाई दी। भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा जी से आज भिलाई निवास में भेंट हुई। इस अवसर पर नवीन दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। आधा आबादी को पूरा हक दिलाने की लड़ाई में आपका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा हम सबको विश्वास है।
- संगीता सिन्हा को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
- सोमवार को जारी किया गया नियुक्ति का लेटर
- भूपेश बघेल की करीबी मानी जाती हैं संगीता सिन्हा
जनवरी में हुए थे इंटरव्यू
जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेत्रियों अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
दो नामों के बीच थी चर्चा
जानकारी के अनुसार, स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से 2 नामों के बीच बताया जा रहा था। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के पक्ष में है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी। अब बतौर प्रभारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है।