चंडीगढ़: माई ट्री संस्था ने शहर के प्रमुख व्यक्तियों न्यायमूर्ति महेश ग्रोवर (सेवानिवृत्त), संजय टंडन (भाजपा नेता), एडवोकेट चेतन मित्तल , पार्षद आशा जयसवाल के साथ राधा कृष्ण मंदिर, चंडीगढ़ में चंदन वाटिका बनाने के लिए 51 चंदन के पौधे लगाए। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष एस.एल. गोयल, 95 वर्षीय कर्नल सरोन, ब्रिगेडियर केशव चंद, अमितोज सिंह, चंडीगढ़ सीए ब्रांच के चेयरमैन और क्षेत्र के कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
माई ट्री फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम गर्ग ने कहा कि माई ट्री फाउंडेशन का इस महीने के अंत तक शहर और उसके आसपास दस हज़ार चंदन के पौधे लगाने का लक्ष्य है। लगभग 9000 पहले ही लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चंदन की लकड़ी के पेड़ पृथ्वी पर सबसे महंगे पेड़ हैं और सदाबहार हरियाली से भरे रहते हैं। ये पेड़ 300 साल तक जीवित रह सकते हैं, और किसी भी सजावटी पेड़ से बेहतर हैं। यह पेड़ हर साल पत्तियों नहीं गिराता है। चन्दन की लकड़ी दुनिया के बेशक़ीमती लक्कड़ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शहर के प्रत्येक घर में कम से कम एक चंदन का वृक्ष होना चाहिए।
संजय टंडन पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष और प्रेम गर्ग, अध्यक्ष आप चंडीगढ़ को एक साथ देखकर ऐसा लगा कि भाजपा और आप चंदन वृक्षारोपण के लिए एक साथ हुए।