मंत्री का बयान: “पूरी जांच हुई तो स्टाफ ही खत्म हो जाएगा”: जलदाय मंत्री के बयान से मरुधरा में हड़कंप; जल जीवन मिशन घोटाले की परतें
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

मंत्री का बयान: “पूरी जांच हुई तो स्टाफ ही खत्म हो जाएगा”: जलदाय मंत्री के बयान से मरुधरा में हड़कंप; जल जीवन मिशन घोटाले की परतें

Minister for Water Supply Remarks Spark Uproar Across Marudhara

Minister for Water Supply’s Remarks Spark Uproar Across Marudhara

Minister’s Statement: “If a Full Investigation Is Conducted, राजस्थान में जल जीवन मिशन को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. इस बार वजह है- भजनलाल सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का बयान, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. टोंक में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने जल जीवन मिशन में आई खामियों और भ्रष्टाचार को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कई समस्याएं आईं, जिनमें भ्रष्टाचार के चलते काम की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई. मंत्री ने यहां तक कहा कि स्थिति नाजुक है, अगर पूरी जांच करेंगे तो पूरा स्टाफ ही खत्म हो जाएगा.  

मंत्री बोले- पुराने कामों की जांच भी जारी 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान में करीब 960 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है. इस मामले में एसीबी, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां जांच कर रही हैं. इसी मामले में उन्होंने कहा, "अब हमारी सरकार ने फिर से योजना शुरू की है. कई राज्यों से एमओयू किया है. उनकी जो भी मांग है, पूरी करेंगे. जो पुराने काम पड़े है, उनकी जांच भी कर रहे हैं. पूरा विभाग ही खाली होने की स्थिति में आ चुका है. वापस किस तरह से सुधार कर सकते हैं, वो भी कर रहे हैं." 

मंत्री-रिटायर्ड अफसर पर कस चुका है शिकंजा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना है. लेकिन राजस्थान में इस योजना को लेकर उठे सवालों ने इसकी पारदर्शिता और क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. इस घोटाले में पहले ही पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी जेल जा चुके हैं. जबकि रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल भी न्यायिक हिरासत में हैं. इसके अलावा 10 से ज्यादा अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं.