दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड: चार मंजिला इमारत में आग से हड़कंप, अब तक 4 शव बरामद
Massive Fire in Delhi's Vivek Vihar
नई दिल्ली। Massive Fire in Delhi's Vivek Vihar, दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम को अब तक 3 से 4 शव मिले हैं। आग बुझाने में कई फायर टेंडर मौके पर हैं।
शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह-सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि यहां से 3-4 लाशें मिली हैं। हम अभी भी खोज कर रहे हैं।