जयपुर पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल; अवैध संचालन का खुलासा

जयपुर पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल; अवैध संचालन का खुलासा

Massive fire at Jaipur firecracker factory

Massive fire at Jaipur firecracker factory

 नई दिल्ली। Massive fire at Jaipur firecracker factory, जयपुर में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और इसमें जलकर 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

हादसा जयपुर के खोह नागोरियन इलाके का है। आग सुबह करीब 11:30 बजे लगी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने फैक्ट्री के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया था।

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से एक घर में चल रही थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट युगांतर शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

jaipur blast

एडीएम के अनुसार, 'घर के अंदर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और एक गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। तीन लोगों की मौत हो गई और पांच का इलाज चल रहा है। घर में लगभग आठ लोग मौजूद थे, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था।'

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक छोटी सी जगह में रखे कुछ सामान में आग लग गई। हम अभी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने इसे आस-पास के इलाके में फैलने से रोका, जो बहुत भीड़भाड़ वाला है।'

 

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम जांच करेगी कि आग किस कारण से लगी। अधिकारी कथित अवैध यूनिट चलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने पर भी काम कर रहे हैं।

कलेक्टर के अनुसार, लगभग सात से आठ लोग आग से झुलस गए, जिनमें से कुछ तंग जगह में फंसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।