Makar Sankranti : मकर संक्रांति का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है| इस त्योहार पर हिंदुओं की एक अलग और गजब की आस्था झलकती है| हिन्दू समाज इस दिन आस्था से पूरा लबरेज होकर खूब दान-पुण्य करता है| दरअसल, मान्यता है कि मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने पर उसका अनंत फल प्राप्त होता है|
दक्षिणायन से उत्तरायण हुए सूर्य देव…
सूर्य देव के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर यानि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है| एक यही ऐसा दिन होता है जब सूर्य देव मकर राशि में जाकर अपने बेटे शनि देव से मिलते हैं| बतादें कि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं| एक प्रकार से मकर राशि शनि देव का घर है|
गंगा स्नान करके सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व…..
आज के दिन गंगा स्नान करके सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है| लेकिन अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं घर में ही पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान करे लीजिये और फिर सूर्य देव को जल अर्पित करिये| लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें| तत पश्चात दान-पुण्य करें| ध्यान रहे यह सब कुछ बिना कुछ खाये-पिए करना है| एक प्रकार से पूजा से लेकर दान-पुण्य करने तक आपने व्रत रखना है|
मकर संक्रांति को ‘खिचड़ी’ का भी महत्व है.. इस त्यौहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है…
मकर संक्रांति को ‘खिचड़ी’ का भी महत्व है| मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को ‘खिचड़ी’ भी कहा जाता है| मकर संक्रांति पर घरों में खिचड़ी पहले दान की जाती है और फिर बनाई जाती है| बतादें कि मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है| मकर संक्रांति से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है|
आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के अवसर पर क्या क्या दान करना चाहिए….
वैसे तो इस दिन किया हर प्रकार का दान सर्वोत्तम फल देता है लेकिन जैसा कि आपको बताया कि संक्रांति पर खिचड़ी दान और खाने का खास महत्व है| इसलिए आप अपने घर में खिचड़ी बनाकर भी लोगों में बाँट सकते हैं| इसके अलावा आप कच्ची खिचड़ी भी दान कर सकते हैं| कच्ची खिचड़ी में आप उसका सारा सामना दान कर सकते हैं जिससे दान लेने वाला उसको बनाकर खा सके| आप खिचड़ी के साथ काली उड़द की दाल और तिल जरूर दान करें इससे आपपर शनिदोष की कृपा रहेगी|शनिदोष खत्म होता है| इसके साथ ही आप किसी गरीब को बर्तन और काले कम्बल का दान भी कर सकते हैं| कंबल दान करने से भरी ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिलेगी जिससे शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। इसके अलावा गुड़ और घी का भी दान करें ताकि गुरु की अच्छी दृष्टि आप पर बनी रहे|