जीएसटी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 162 अधिकारियों का तबादला

जीएसटी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 162 अधिकारियों का तबादला

Major administrative reshuffle in GST department

Major administrative reshuffle in GST department

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रेड एंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 8 अप्रैल 2026 को विभाग के दौरे के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं।

लंबे समय से एक ही स्थान पर पोस्टेड थे अधिकारी

मुख्यमंत्री के इस सख्त कदम के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे।

इसमें 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1, 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2, 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3 और 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4 शामिल हैं।