छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कोरिया कलेक्टर पद पर फिर बदलाव
Major Administrative Reshuffle in Chhattisgarh
रायपुर: Major Administrative Reshuffle in Chhattisgarh , छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रशासनिक सर्जरी की गई है। शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 2016 बैच की IAS रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति अस्थाई रूप से की गई है। बड़ी बात ये है कि सरकार ने 48 घंटे पहले पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर घोषित किया था लेकिन उनकी ज्वाइनिंग से पहले ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 मई को आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की थी। 6 मई को जारी ट्रांसफर आदेश के अनुसार, 2012 बैच की IAS पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन जॉइनिंग से पहले ही उनको हटा दिया गया है। अब नए आदेश के अनुसार पुष्पा साहू को फिर से सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।
रोक्तिमा यादव को अस्थाई नियुक्ति
2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत रोक्तिमा यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधित करते हुए कलेक्टर जिला कोरिया पदस्थ किया गया है।
वहीं, 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके पदभार संभालते ही इस पद को वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा।
- छत्तीसगढ़ में फिर से IAS का तबादला
- 48 घंटे में कोरिया कलेक्टर को बदला
- 6 मई को पुष्पा साहू को बनाया गया था कलेक्टर
- ज्वाइन करने से पहले ही फिर से हो गया ट्रांसफर
6 मई को हुए थे ट्रांसफर
6 मई को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बडी प्रशासनिक सर्जरी की थी। राज्य के 42 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इस दौरान कई जिलों के कलेक्टर को भी बदला गया था।