Lohri in Chandigarh : कोरोनाकाल के बीच आज लोहड़ी का त्योहार है लेकिन फिर भी न तो बीत चुके त्योहारों की रौनक फीकी पड़ी है और न ही आज इस लोहड़ी के त्योहार की रौनक फीकी पड़ रही है| इस खास मौके पर पंजाब समुदाय के साथ-साथ देश के अन्य लोग लोहड़ी का जश्न मना रहे हैं| लोहड़ी का अगर कोई कार्यक्रम हो रहा है तो उसमें सभी बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं|
इधर चंडीगढ़ शहर (Lohri in Chandigarh) में भी लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है| शहर में लोहड़ी की गजब की धूम देखी जा रही है| लोग गिद्दा, भांगड़ा पा हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं|
इस लिंक पर क्लिक कर देखिये वीडियो… https://fb.watch/2_r5vY9hhz/
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और साफ़-सफाई का ख्याल रखना मत भूलना…
त्योहार है सेलिब्रेट कीजिये पर ये भी ध्यान रखिये कि हमें कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों से भी बचना है| इसलिए त्योहार तो हर्षोल्लास के साथ मनाइये पर सावधानी से न भटकिये| मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और साफ़-सफाई का ख्याल रखिये| जनहित में जारी| Happy Lohri….