LilUziVert Pink diamond : कहते हैं इंसान की चाहत उससे कुछ भी करा सकती है। कब-कौन सा शौक भा जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कहा भी गया है कि शौक बड़ी चीज है लेकिन शौक बड़ी चीज के साथ महंगी चीज भी है| मगर इंसान के पास जब पैसा होता है तो फिर उसके लिए क्या महंगा, क्या सस्ता| वह कोई भी शौक पाल भी सकता है और पूरा भी कर सकता है| जैसे एक फेमस अमेरिकी रैपर ने अपना शौक पूरा किया है| अमेरिकी रैपर का नाम है लिल उजी वर्ट (Lil Uzi Vert )। लिल उजी वर्ट ने अपने माथे पर 24 मिलियन डॉलर यानि करीब ₹175 करोड़ का गुलाबी हीरा जड़वाया है| जिसके बाद शौक बड़ी चीज है का वह एक बड़ा उदाहरण बन गए हैं|
अमेरिकन रैपर Lil Uzi Vert ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिमसें वह माथे पर गुलाबी हीरा जड़वाए हुए नजर आ रहे हैं| Lil Uzi Vert को इस अंदाज में जो भी देख रहा है वह हक्का-बक्का रहा जा रहा है| वाकई Lil Uzi Vert ने अपने इस शौक से लोगों को Shock दे दिया है| रैपर ने बताया है कि वो इस 24 मिलियन डॉलर के हीरे को अपना बनाने के लिए साल 2017 से पेमेंट कर रहे हैं। उन्होने इस बड़े से हीरे को Elliot Eliantte से खरीदा है| बतादें कि Lil Uzi Vert अपने हेयर स्टाइल, टैटूज और अतरंगी कपड़ों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन उनका माथे पर करोड़ों का हीरा जड़वा लेना लोगों के होश उड़ा रहा है| रैपर के मुताबिक माथे पर गुलाबी हीरा(LilUziVert pink diamond) पहनना उनका सपना था। जिसकी उन्होंने बहुत ज्यादा कीमत चुकाई है।