leopard on road VIDEO : बाघ(Tiger) की तुलना में तेंदुआ(leopard) कम खतरनाक नहीं होता है| मौका लगने पर ये अन्य जानवरों और या इंसान की चीड़-फाड़ करने में देर नहीं लगाता है| पर क्या ऐसा हो सकता है कि जंगल में घूमने वाला यह जंगली जानवर लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाए| अब आप कहेँगे कि नहीं लेकिन ऐसा हुआ है|
हिमाचल में जंगल से निकलकर एक तेंदुआ लोगों के आने जाने के रास्ते पर यानि सड़क पर आ गया और इस बीच वह लोगों के नजारे का केंद्र बन गया| खास बात यह रही कि यह तेंदुआ न जाने कैसे मूड में था कि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया| वहीँ लोग भी तेंदुए से नहीं डरे| ये भी अपनेआप एक बड़ी बात है क्योंकि जिस तेंदुए को देखकर जान बचाने के लिए भागमभाग शुरू हो जाती है उसके साथ लोग खिलवाड़ करते नजर आये| दरसअल, यह सब तेंदुए द्वारा छूट दिए जाने का नतीजा था| उसकी हरकतें अजीब थीं| पता नहीं वह किस मूड में था कि वह भी लोगों के साथ खेल रहा था| वह किसी को नहीं डरा रहा था| उसने इस दौरान खुद को ऐसा ढाला हुआ था मानो जैसे तेंदुए बड़े शरीफ होते हैं|
अब आप तेंदुए की एक वीडियो की ये अलग-अलग क्लिपें देखिये| सड़क पर गाड़ियों की लाइन लगी हुई है|लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकले हुए हैं बजाय डर के अंदर बैठने से|वहीँ तेंदुआ आपको सड़क पर इधर से उधर घूमता हुआ नजर आएगा|कभी लोगों से लिपटता है जाके तो कभी सभी के पास जा जाके उन्हें सूंघता है| आप यह भी देखेंगे कि लोग तेंदुए की अलग-अलग एंगल से फोटो उतार रहे हैं बिलकुल उसके पास से| फिलहाल तेंदुए की वीडियो इंटरनेट पर छायी हुयी है| वहीँ एक बात महत्वपूर्ण है और सत्य है कि तेंदुआ एक जंगली जानवर है यहां तो पता नहीं वह किस दिमाग में था कि लोगों पर हमला नहीं किया| लोगों को ऐसे अपनी जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए| मजा कहीं सजा न बन जाये|
leopard on road video viral…
#WATCH: A leopard was spotted on Banjar-Kullu Road in Tirthan Valley, earlier today. #HimachalPradesh pic.twitter.com/EHMJdrbCh6
— ANI (@ANI) January 14, 2021
Not able to read behaviours of this leopard. Behaving strangely. People are not behaving better though. Videos circulating since evening. From HP. pic.twitter.com/5XNNkH4XLH
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 14, 2021
He looks a domesticated one. Maybe escaped from some estate. Some says it is from tirthan valley, HP. Not confirmed. But need more investigation. @rameshpandeyifs pic.twitter.com/PF3OwQJ3Ll
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 15, 2021