Lathicharge on sarpanches opposing e-tendering CM Manohar Lal Khattar

सी.एम से मिलने पांचों-सरपंचों का 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा चंडीगढ़

Lathicharge on sarpanches opposing e-tendering CM Manohar Lal Khattar

Lathicharge on sarpanches opposing e-tendering CM Manohar Lal Khattar

पंचकूला के बॉर्डर पर 24 घण्टों से डटे पंचायतों के सदस्य
अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा

पंचकूला, 2 मार्च: हरियाणा के विभिन्न जिलों से पंचकूला में पिछले 24 घंटों से डटे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें पंचायतों के सैकड़ों सदस्य धरना समाप्त करने के जरा हक में भी नहीं है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार उनकी तीन प्रमुख मांगे स्वीकार करें नहीं तो प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा। उधर सी.एम मनोहर लाल प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी मांगों पर विचार कर रहे हैं सूत्रों की माने तो सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच दोपहर तक मांगों पर सहमति बन सकती है। 

यह भी पढ़े : ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज, दर्जनों घायल
 

किसानो प्रदर्शन जारी रखने का किया फैसला 
हालांकि किसानों ने प्रदर्शन को जारी रखने का फैसला किया है। कल जहां तक पंचायतें E-Tendering का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही थी वही वीरवार को पंचायतों ने इस प्रदर्शन में दो और मांगों को शामिल कर लिया है। उनका कहना है कि सरकार पूर्व में किए गए वादों को पूरा करते हुए सांसद और मंत्रियों के वेतन में कटौती करें और पांचों सरपचों के वेतन में वृद्धिबकी फए। साथ ही ग्रामीण विकास के संबंध में बनाए गए पोर्टल को समाप्त कर पंचायतों को 200000 देने की बजाय गांव के विकास के लिए हर पंचायत को 2500000 रुपए जारी करें।