पीछे भागो-पीछे भागो...OMG: गुजर रही थी बस, तभी टूट पड़ा पहाड़, लोगों में मची भगदड़, देखिये हिमाचल के किन्नौर से आया Landslide का ये खौफनाक वीडियो

पीछे भागो-पीछे भागो...OMG: गुजर रही थी बस, तभी टूट पड़ा पहाड़, लोगों में मची भगदड़, देखिये हिमाचल के किन्नौर से आया Landslide का ये खौफनाक वीडियो

Landslide in Kinnaur Himachal Pradesh

Landslide in Kinnaur Himachal Pradesh

Landslide in Kinnaur Himachal Pradesh : हिमाचल में Landslide की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं| यहां पहाड़ लगातार दरक रहे हैं| खासकर बरसात के मौसम में| वहीं, अब लैंडस्लाइड की ताजी घटना हिमाचल के किन्नौर से सामने आई है| जहां खूब ऊँचे टूटते पहाड़ का खौफनाक मंजर देखने को मिला है| लैंडस्लाइड का जो वीडियो कैमरे में कैद किया गया है वो दहला देने वाला है|

बतादें कि, किन्नौर में भावनगर के पास अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर लैंडस्लाइड की घटना घटी| गनीमत इतनी रही कि इस घटना में किसी कोई नुक्सान नहीं पहुंचा| क्योंकि जहां लैंडस्लाइड हुआ वहां से एक बस गुजर रही थी| बचाव इतना हो गया कि बस थोड़ी दूर पहले रुक गई| वर्ना अगर बस के ऊपर लैंडस्लाइड होता तो बड़ी घटना हो जाती|

फिलहाल, लैंडस्लाइड से आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई| वहीं, रास्ता अवरुद्ध हो जाने से बस और अन्य वाहनों के लोगों के लिए आने-जाने में अब दिक्कत भी पैदा हो गई है| हालाँकि, मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है|

देखिये वीडियो (ANI के हवाले से)