धर्मशाला, 02 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर अंतर्गत रेहलू गांव में आज एक 15 वर्षीय किशोर की मार्बल के नीचे दबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 15 वर्षीय प्रज्वल के रूप में की गई है। जो अपने चाचा पवन कुमार के घर आया था। किशोर चाचा के घर मार्बल उतार रहे मजदूरों को चाय देने गया था कि इस दौरान आचानक उसके ऊपर मार्बल की शिला गिर गई जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
उसने शाहपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रज्वल चम्बा जिले के लूणा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है।
सं.रमेश1923वार्ता