'आप' का न्यायिक बहिष्कार: केजरीवाल और सिसोदिया के बाद दुर्गेश पाठक ने भी छोड़ी अदालत, लिखा— 'उम्मीद टूट गई'

'आप' का न्यायिक बहिष्कार: केजरीवाल और सिसोदिया के बाद दुर्गेश पाठक ने भी छोड़ी अदालत, लिखा— 'उम्मीद टूट गई'

udicial Boycott by AAP: After Kejriwal and Sisodia

Judicial Boycott by 'AAP': After Kejriwal and Sisodia

Judicial Boycott by 'AAP': After Kejriwal and Sisodia, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद एक और AAP नेता ने भी जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी लिखी है. पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने चिट्ठी में लिखा कि इस केस में मै पेश होने में असमर्थ हूं. मेरी तरफ से कोई वकील भी पेश नहीं होगा. मैं अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा हूं.  गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी इस तरह का लेटर लिख चुके हैं. केजरीवाल ने 27 अप्रैल को जस्टिस स्वर्णकांता को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि उनकी न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई, केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा"जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है. अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतों को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं होऊंगा और कोई दलील भी नहीं रखूंगा."

वहीं एक दिन बाद मनीष सिसोदिया ने भी चिट्ठी लिखकर जस्टिस से कहा था कि 'मैं आपकी अदालत में पेश नहीं होऊंगा'