​जोधपुर: पिकअप की टक्कर से पलटी स्कूल बस; 12 से अधिक बच्चे घायल, प्रशासन सख्त

​जोधपुर: पिकअप की टक्कर से पलटी स्कूल बस; 12 से अधिक बच्चे घायल, प्रशासन सख्त

Jodhpur: School bus overturned after colliding with pickup

Jodhpur: School bus overturned after colliding with pickup

Jodhpur Road Accident News: राजस्थान के जोधपुर जिले के शिकारगढ़ क्षेत्र के पास एक निजी स्कूल और बस की टक्कर की घटना सामने आई है, जिसमें 12 से अधिक बच्चे घायल होने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया.जहां उनका उपचार जारी है.घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

बच्चों को छोड़ने के लिए घर जा रही थी बस

मामले का जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की थी. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी तभी उचियारड़ा के पास एक मोड़ पर पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी जिससे ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और बस बच्चों समेत पलट गई .

पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी

पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने तेजी से बस को टक्कर मारी

 12 से अधिक बच्चे को आई चोटें

 पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि  12 से अधिक बच्चे इस हादसे में घायल हो गए जिसमें 7 बच्चों को चोटें आई. वहीं एक बच्चे के पैर में फैक्चर होने के साथ ही सर में भी चोट आई है जिसका उपचार भी जारी है. चिकित्सा विभाग के अनुसार उपचार लेने वाले सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. 

कार्रवाई करने की कही बात

वहीं  हादसे को लेकर परिजनों ने भी अपना गुस्सा और चिंता जाहिर की. उन्होंने हादसे को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की. घटना को शिक्षा विभाग  के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं और घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया. साथ ही बताया कि घटना के समय बस में करीब 13 बच्चे  सवार थे जो घायल हुए जिनमें से  अधिकांश  बच्चों को फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है . साथ ही उन्होंने जानकारी दी की अब जल्दी विभाग ऐसी बाल वाहिनियों और तेज गति से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा.