Janhvi Kapoor Video: जाह्नवी कपूर देर रात पार्टी से गुस्से में निकली बाहर, पीछे-पीछे बॉयफ्रेंड ने भी लगाई दौड़?

Janhvi Kapoor Video: जाह्नवी कपूर देर रात पार्टी से गुस्से में निकली बाहर, पीछे-पीछे बॉयफ्रेंड ने भी लगाई दौड़?

Janhvi Kapoor Video

Janhvi Kapoor Video: जाह्नवी कपूर देर रात पार्टी से गुस्से में निकली बाहर, पीछे-पीछे बॉयफ्रेंड ने भी

Janhvi Kapoor Video: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय कौशल(superb acting skills) से लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। जान्हवी ने 'गुड लक जेरी(good luck jerry)', 'धड़क', 'रूही', 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' और कई अन्य फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। अक्सर उन्होंने ये साबित किया है कि वह अपनी मां श्रीदेवी की कॉपी हैं और इस बारे कोई दो राय भी नहीं है।
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जान्हवी कपूर पहले अपने 'धड़क' के सह-कलाकार ईशान खट्टर के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए और जान्हवी ने कथित तौर पर अक्षत राजन को डेट करना शुरू कर दिया, लेकिन दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और उन्होंने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। इसके अलावा, हालिया अपडेट यह है कि जान्हवी कथित तौर पर ओरहान अवत्रामणि को डेट कर रही हैं और दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

21 अगस्त 2022 को जान्हवी कपूर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करने के बाद एक रेस्तरां के बाहर देखा गया। जान्हवी, जो हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान के साथ पैप्स का स्वागत करती हैं, वह इस बार परेशान दिख रही थीं और वह सीधे अपनी कार की ओर चली गईं। दूसरी ओर ओरहान को रेस्तरां के एंट्री गेट पर खड़े होकर ''जान्हवी निकल गई।'' कहते हुए सुना जा सकता है। यहां देखें वीडियो।

जैसे ही वीडियो सामने आया, जान्हवी कपूर के प्रशंसक उनके उदास व्यवहार के बारे में चिंतित हो गए और इसके बारे में कमेंट की बाढ़ आ गई। जहां एक यूजर ने लिखा, ''यार वह उदास लग रही थी'', दूसरे ने कमेंट में लिखा, ''बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया लगता है।'' इस बीच एक अन्य फैन ने लिखा, ''जान्हवी जी बहुत गुस्से में निकल गई।'' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रही हैं और उनके फैशन चॉइस अक्सर चर्चा बन जाते हैं। 'फिल्म कंपेनियन' के साथ एक साक्षात्कार में जान्हवी ने कहा था कि भले ही वह आरामदायक कपड़े पहनती हैं, लेकिन लोग उनकी ड्रेस की पसंद को अश्लील मानते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी माना था कि वल्गर कहलाना उन्हें परेशान करता है और वह ट्रोल्स से प्रभावित हो जाती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आई थीं। वैसे, इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।