नई दिल्ली: जज्बा के आड़े उम्र कभी नहीं आ सकती यह सिद्ध कर दिया है हरियाणा के पानीपत के रहने वाले जसमेर सिंह संधू ने।जसमेर सिंह संधू एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं लेकिन उन्होंने जो कर दिखाया है वह सराहना योग्य है।जसमेर सिंह संधू ने 25 अगस्त को अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर यानि अपने जीवनकाल के 62 वर्ष पूरे हो जाने पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ लगा डाली।वाकई जसमेर सिंह संधू ने ऐसा कर अपनी उम्र की गिनती को महत्वहीन कर दिया।जसमेर सिंह संधू ने यह दिखा दिया कि कुछ भी करने के लिए उम्र नहीं मायने रखती है अगर कुछ मायने रखता है तो वो है आपके अंदर का हौंसला और दृढ़ संकल्प।
सोशल मीडिया पर तो छाए हुए हैं जसमेर सिंह संधू…
इतनी लंबी दौड़ लगाने के बाद जसमेर सिंह संधू का सोशल मीडिया पर डंका बज रहा है।जसमेर सिंह संधू की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर हैं।सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर कई दिग्गज शख्सियतें जसमेर सिंह संधू के जज़्बे को सलाम कर रही हैं।इसके अलावा अन्य लोग जसमेर सिंह संधू को एक बेमिशाल मिशाल बता रहे हैं।वहीं, सोशल मीडिया के साथ साथ जसमेर सिंह संधू मीडिया में भी खूब छाए हुए हैं और छायें भी क्यों न काम ही उन्होंने ऐसा किया जिसके लिए उनका छा जाना बनता है।
कहां से कहां तक लगाई दौड़…
जसमेर सिंह संधू ने 24 अगस्त की रात को 12 बजे पानीपत सैक्टर -6 अपने घर से दौड़ने की शुरुआत की और करनाल तक गए।इसके बाद वह करनाल से दौड़ते हुए ही अपने घर वापस आये।इस दौरान उन्होंने
62.4 किलोमीटर का रास्ता तय किया।यह रास्ता तय करने में उनको करीब 7 घंटे 32 मिनट का समय लगा।
कई दौड़ों में भाग ले चुके हैं…
आपको बतादें कि, जसमेर सिंह संधू दौड़ों में हिस्सा लेते रहते हैं।संधू कई मैराथन दौड चुके हैं।जसमेर सिंह संधू बताते हैं कि उन्होंने दौड़ने की शुरुआत 2010 से की जब वह दिल की बीमारी से जूझे।डॉक्टर ने उन्हें दवाइयां दीं और उनसे खूब चलने को कहा वो भी तेजी तेजी।बस यहीं से जसमेर सिंह संधू ने सोच लिया कि अब वह दौड़कर ही अपने दिल को स्वस्थ करेंगे और सदा स्वस्थ रहेंगे।जहां जसमेर सिंह संधू ने दौड़ने की इस प्रक्रिया में यह भी मन बना डाला कि अब वह अपने जन्मदिन पर वह जितने साल के हो जाएंगे उतने ही किलोमीटर ही दौड़ा करेंगे।
जसमेर सिंह संधू ने ट्वीटर पर शेयर किया अपनी दौड़ का एक छोटा सा वीडियो…
जसमेर संधू ने 25 अगस्त को लगाई दौड़ की एक छोटी सी झलक को ट्विटर पर साझा किया है।कैप्शन में उन्होंने लिखा , ‘ मैंने आज अपनी जिंदगी के 62 वर्ष पूरे किए हैं और इसी मौके पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।अब भी अपनी उम्र से आगे हूं।
Today I have completed 62 years of my life and on this occasion completed 62.4 Kms run. Still ahead of my age 😊 pic.twitter.com/Q7IjVgmWyP
— Jasmer Singh Sandhu (@FlyingSandhu) August 25, 2020
फिलहाल, जसमेर सिंह संधू ने वो कर दिखाया है जिसे करने में अधिकतर लोग अपने कदम पीछे हटा लेते हैं खासकर ऐसी उम्र में।वहीं, नौजवानों के लिए तो एक सीख हैं जसमेर सिंह।
Edited by Shiva Tiwari