सूरजपुर में आसमान में एक घंटे तक मंडराया इंडिगो विमान, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Indigo Aircraft Hovers in the Sky Over Surajpur for an Hour
नई दिल्ली। Indigo Aircraft Hovers in the Sky Over Surajpur for an Hour, बुधवार की दोपहर एक यात्री हवाई जहाज सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम केवरा में लगभग एक घंटे तक मंडराता रहा। जहाज जमीन से लगभग सौ मीटर ऊपर था।
इस तरह से जहाज को मंडराते हुए देख ग्रामीणों में किसी अनहोनी की आशंका से हड़कंप मच गया था। इस दौरान वह पार्वतीपुर, गौरा और कल्याणपुर में भी देखा गया।
हवा में चक्कर लगाता रहा जहाज
जहाज बार-बार इधर से उधर चक्कर लगा रहा था। मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्रतापपुर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दरिमा हवाई अड्डे से संपर्क किया।
वहां से जानकारी मिली कि जहाज इंडिगो कंपनी का है पर आसमान में क्यों मंडरा रहा है इसका कोई खास पता नहीं चल सका।
अंततः काफी समय तक आसमान में मंडराने के बाद जहाज नजरों से ओझल हुआ तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अनुमान लगाया गया कि रास्ता भटकने के कारण ऐसा हुआ होगा।