सोने के गहने दिखा Reel बनाती थी महिला, हो गया कांड; रील चोरों तक पहुंची और चोर घर तक पहुंच गए, डाका डाल हुए फरार

Madhya Pradesh Woman Gold Jewellery Reel Viral Thieves Theft At Her House

Madhya Pradesh Woman Gold Jewellery Reel Viral Thieves Theft At Her House

Shivpuri Woman Viral Reel: सोशल मीडिया का नशा और ऊपर से रील की लत। लोग गजब पागल हुए जा रहे हैं। रील बनाने और लाइक्स-व्यूज बटोरने के लिए कुछ भी किया जा रहा है। लेकिन इस कुछ भी के चक्कर में जब कांड हो जाता है तो फिर रोने और पछताने के अलावा और कुछ नहीं बचता। मध्य प्रदेश की एक महिला के साथ इस समय कुछ ऐसा ही हो रहा है।

मामला एमपी के शिवपुरी जिले के एक इलाके का है। जहां यह महिला अपने सोने के ढेर सारे गहनों को दिखाकर सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। लेकिन यह शौक महिला को तब भारी पड़ गया, जब गहनों वाली रील चोरों तक पहुंच गई और चोर हाथ साफ करने घर तक पहुंच गए।

यह भी-

यमराज को चैलेंज दे रहा ये युवक; रेलवे ब्रिज पर ऐसा कौन करता है, Reel बनाने की सनक में जान पर खेल गया रीलबाज, वीडियो

रातों-रात चोर डाका डाल हुए फरार

चोरों ने रेकी करते हुए महिला के घर रात में डाका डाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने ले उड़े। चोर दीवार पर लगे तार काटकर और सीढ़ी की मदद से घर में घुसे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को ऊपर की ओर मोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने कहा, रात 2 बजे के आसपास चोर घर में दाखिल हुए और इसके बाद उन्होंने उसके कमरे की कुंडी लगा दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को मोड़ दिया। चोरों ने चेहरे ढंके हुए थे।

यह भी-

Reel बनाते हुए मौत का खौफनाक वीडियो; नदी में उतरी युवती तेज बहाव में समा गई, कोई न बचा सका, मणिकर्णि से मंजर देखिए

स्त्री कभी नहीं हारती....

एक वायरल रील में यह महिला कहती हुई दिखती है कि 'स्त्री कभी नहीं हारती, उसे हराया जाता है। लोग क्या कहेंगे, यह कहकर बचपन से ही डराया जाता है।' फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।